बातें उसकी Baatein Uski Lyrics

बातें उसकी Baatein Uski Lyrics Lyrics

“Baatein Uski” Song Details:

Label: Rii Music
Singer(s): RII
Lyricist(s): Rashmi Virag
Music Director(s): Vivian Richard
Genre(s): Love
Music Label: © Rii Music
Starring: RII, Mohit Hiranandani

कहाँ से शुरू करूं मैं बातें उसकी
ज़ुबानी याद हैं मुझे रातें उसकी
कहाँ से शुरू करूं मैं बातें उसकी
ज़ुबानी याद हैं मुझे रातें उसकी

ये सारा आसमां उसका ये सारी ज़मीं उसकी
और बीच में कहीं हवाओं सी मैं
ये सारा आसमां उसका ये सारी ज़मीं उसकी
और बीच में कहीं हवाओं सी मैं

किस्मत कहूँ या फिर ऐसा तो कुछ लिखा
उसका मेरा करीब आके खो जाना
हमने तो वक्त को रोका बहोत मगर
उसका मेरा नसीब था बिखर जाना

होना था हुआ वो जाना था गया वो
लाखों पल ख़ुशी के दे गया
मैं लड़ी खुदा से पर नहीं झुका वो
वो भी अपनी ज़िद पे अड़ गया..


ये सारा खेल था उसका थी मर्ज़ी या उसकी
और बीच में कहीं दुआओं सी मैं
ये सारा आसमां उसका ये सारी ज़मीं उसकी
और बीच में कहीं हवाओं सी मैं

इक दूसरे में हम रहते थे इस तरह
बादल में बूंद जैसे चिपके रहती हवा
इक दूसरे के संग बहते थे इस तरह
खुशबू हवा के साथ जैसे बहती हवा

मेरी धड़कनें भी उसके दिल के रास्ते
होकर के गुज़रती थी सदा
मेरे ख्वाब सारे उसकी नींद से हैं
होकर के गुज़रते थे सदा..

ना जाने क्या हुआ हमको थी गलतियां किसकी
और बीच में कहीं वफाओं सी मैं
ना जाने क्या हुआ हमको थी गलतियां किसकी
और बीच में कहीं गुनाहों सी मैं.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top