पोएट्री ऑफ कागज Poetry Of Kaagaz Lyrics

पोएट्री ऑफ कागज Poetry Of Kaagaz Lyrics Lyrics

“Poetry Of Kaagaz” Song Details:

Movie: Kaagaz
Singer(s): Rahul Jain, Salman Khan
Lyricist(s): Aseem Ahmed Abbasee
Music Director(s): Rahul Jain
Genre(s): Poem
Director(s): Satish Kaushik
Music Label: © Salman Khan Films
Starring: Pankaj Tripathi, Sandeepa Dhar, Monal Gajjar
Release on: 7th January, 2021

कुछ नहीं है मगर है सब कुछ भी
क्या अजब चीज़ है ये काग़ज़ भी

बारिशों में है नाव काग़ज़ की
सर्दियों में अलाव कागज़ की
आसमाँ में पतंग काग़ज़ की
सारी दुनिया में जंग काग़ज़ की

कभी अख़बार कभी ख़त काग़ज़
रोज़मर्रह की ज़रुरत काग़ज़
आने जाने की सहूलत काग़ज़
जीने मरने की इजाज़त काग़ज़

प्यार की चिट्ठियां भी काग़ज़ की
काम की अर्ज़ियाँ भी काग़ज़ की
जश्न में झंडियाँ भी काग़ज़ की
जिस्म की मंडियाँ भी काग़ज़ की


बने नातों का भी गवाह: काग़ज़
कहीं शादी कहीं निकाह: काग़ज़
कहीं तलाक़ का गुनाह: काग़ज़
बनाये और करे तबाह: काग़ज़

नोट काग़ज़ किताब है काग़ज़
सबकी आँखों का ख़्वाब है काग़ज़
मज़हबों का हिसाब है काग़ज़
रहम काग़ज़ अज़ाब है काग़ज़

छीन ले खेत घर ज़मीं काग़ज़
पोंछे आँखों की भी नमी काग़ज़
हर जगह यूँ है लाज़मी काग़ज़
जैसे घर का है आदमी काग़ज़

कुछ नहीं है मगर है सब कुछ भी
क्या अजब चीज़ है ये काग़ज़ भी.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top