जाने वो कैसे लोग Jaane Woh Kaise Log Lyrics

जाने वो कैसे लोग Jaane Woh Kaise Log Lyrics Lyrics

“Jaane Woh Kaise Log” Song Details:

Movie: Pyaasa
Singer(s): Hemanta Kumar Mukhopadhyay
Lyricist(s): Sahir Ludhianvi
Composer(s): S. D. Burman
Music Director(s): S. D. Burman
Genre(s): Sad
Director(s): Guru Dutt
Music Label: © Saregama
Starring: Guru Dutt, Mala Sinha, Waheeda Rehman, Johnny Walker, Rehman
Release on: 19th February, 1957

जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला
हमने तो जब कलियाँ मांगी
काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला

लिरिक्सबोगी.कॉम

खुशियों की मंज़िल ढूँढी
तो ग़म की गर्द मिली
खुशियों की मंज़िल ढूँढी
तो ग़म की गर्द मिली
चाहत के नगमे चाहे
तो आहें सर्द मिली
दिल के बोझ को दूना कर गया
जो ग़मखार मिला
हमने तो जब कलियाँ मांगी
काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला

बिछड़ गया..बिछड़ गया..
बिछड़ गया हर साथी देकर
पल दो पल का साथ
किसको फुरसत है जो थामे
दीवानों का हाथ
हमको अपना साया तक
अक्सर बेज़ार मिला
हमने तो जब कलियाँ मांगी
काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला

इसको ही जीना केहते है तो
यूनही जी लेंगे
इसको ही जीना केहते है तो
यूनही जी लेंगे
उफ़्फ़ ना करेंगे लब सी लेंगे
आँसू पी लेंगे
ग़म से अब घबराना कैसा
ग़म सौ बार मिला
हमने तो जब कलियाँ मांगी
काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top