क्यों हवा Kyon Hawa Lyrics

क्यों हवा Kyon Hawa Lyrics Lyrics

“Kyon Hawa” Song Details:

Movie: Veer-Zaara
Singer(s): Lata Mangeshkar, Sonu Nigam
Lyricist(s): Javed Akhtar
Music Director(s): Madan Mohan
Genre(s): Love
Director(s): Yash Chopra
Music Label: © YRF Music
Starring: Shahrukh Khan, Preity Zinta, Rani Mukerji
Release on: 12th November, 2004

एक दिन जब सवेरे सवेरे
सुरमाई से अन्धेर की चादर हटा के
एक पर्बत के तकिये से
सूरज ने सर जो उठाया
तोह देखा
दिल की वादी में चाहत का मौसम है
और यादों की डालियों पर
अनगिनत बीते लम्हों की कलियाँ
महेकने लगी हैं
अनकही अनसुनी आरज़ू
आधी सोयी हुयी आधी जागी हुयी
आँखें मलते हुये देखती है
लहेर दर लहेर और मौज दर मौज
बेहती हुइ ज़िन्दगी
जैसे हर एक पल नयी
और फिर भी वोही हाँ वोही ज़िन्दगी
जिसके दामन में एक मोहब्बत भी है
कोई हसरत भी है
पास आना भी है दूर जाना भी है
और ये एहसास है
वक़्त झरने सा बेहता हुआ
जा रहा है ये केहता हुआ
दिल की वादी में चाहत का मौसम है
और यादों की डालियों पर
अनगिनत बीते लम्हों की कलियाँ
महेकने लगी हैं
आ..आहा..हम्म..

क्यों हवा आज यूँ गा रही है

क्यों हवा आज यूँ गा रही है
क्यों फ़िज़ा रंग छलके रही है
मेरे दिल बता आज होना है क्या
चांदनी दिन में क्यों छा रही है
ज़िन्दगी किस तरफ जा रही है
मेरे दिल बता क्या है ये सिलसिला
क्यों हवा आज यूँ गा रही है
गा रही है गा रही है

आ..हम्म..आहा..


जहां तक भी जाएँ निगाहें
बरसते हैं जैसे उजाले

जहां तक भी जाएँ निगाहें
बरसते हैं जैसे उजाले
सजी आज क्यों हैं ये राहें
खिले फूल क्यों हैं निराले
खुश्बूएँ कैसी ये बेह रही हैं
धड़कनें जाने क्या केह रही है
मेरे दिल बता ये कहानी है क्या
क्यों हवा आज यूँ गा रही है
गा रही है गा रही है

आ..आ..आ..

ये किसका है चेहरा जिसे
मैं हर ईक फूल में देखता हूँ

ये किसका है चेहरा जिसे
मैं हर ईक फूल में देखता हूँ
ये किसकी है आवाज़ जिसको
ना सुनके भी मैं सुन रहा हूँ
कैसी ये आहटें आ रही हैं
कैसे ये ख्वाब दिखला रही हैं
मेरे दिल बता कौन है आ रहा
क्यों हवा आज यूँ गा रही है
गा रही है गा रही है
आ..आ..आ..

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top