आज इस दर्जा पिला दो के Aaj Is Darja Pila Do Ke Lyrics

आज इस दर्जा पिला दो के Aaj Is Darja Pila Do Ke Lyrics Lyrics

“Aaj Is Darja Pila Do Ke” Song Details:

Movie: Vaasna
Singer(s): Mohammed Rafi
Lyricist(s): Sahir Ludhianvi
Composer(s): Chitragupta Shrivastava
Music Director(s): Chitragupta Shrivastava
Genre(s): Sharaabi
Director(s): T. Prakash Rao
Music Label: © Saregama
Starring: Raaj Kumar, Padmini, Kumud Chuggani
Release on: 17th May, 1968

आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे
बेखुदी इतनी बढ़ा दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे

दोस्ती क्या है वफा क्या है मुहब्बत क्या है
दिल का क्या मोल है एहसास की क़ीमत क्या है
हमने सब जान लिया है कि हकीकत क्या है
आज बस इतनी दुआ दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे

मुफ़लिसी देखी अमीरी की अदा देख चुके
गम का माहौल मसर्राट की किजा देख चुके
कैसे फिरती है ज़माने की हवा देख चुके
शम्मा यादों की बुझा दो के ना कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे

इश्क़ बेचैन ख़्यालों के सिवा के कुछ भी नहीं
हुस्न बेरूह उजालों के सिवा कुछ भी नहीं
ज़िन्दगी चाँद सवालों के सिवा कुछ भी नहीं
हर सवाल ऐसे मिटा दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे


मिट न पायेगा जहां से कभी नफ़रत का रिवाज
हो न पाएगा कभी रूह के ज़ख्मों का इलाज
सल्तनत ज़ुल्म कूड़ा वहम मुसीबत है समाज
सल्तनत ज़ुल्म कूड़ा वहम मुसीबत है समाज
ज़हन को ऐसे सुला दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे
बेखुदी इतनी बढ़ा दो के न कुछ याद रहे
आज इस दर्जा पिला दो के न कुछ याद रहे.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top