ख़्वाबफरोशी Khwabfaroshi Lyrics

ख़्वाबफरोशी Khwabfaroshi Lyrics Lyrics

“Khwabfaroshi” Song Details:

Movie: Jabariya Jodi
Singer(s): Sachet-Parampara
Lyricist(s): Siddharth Garima
Music Director(s): Sachet-Parampara
Genre(s): Happy (Feel Good)
Director(s): Prashant Singh
Music Label: © Zee Music Company
Starring: Parineeti Chopra, Sidharth Malhotra, Aparshakti Khurana
Release on: 2nd August, 2019

ख़्वाबफरोशी जियारा दग़ा दे
जिसके संग ना लगा रे उसका सगा ये
खानाबदोशी नैना बंजारे
ढूंढे तुझमें ठिकाने ज़िद्द पे जिया रे
जियारा भटकाए
बेवजह तड़पाए

ये लड़े तुझी से बेवफ़ा
ये अड़े तुझी पे हर दफ़ा
तू फ़लक हूँ मैं ज़मीन जैसे
ये फ़लक ये एक कमी जैसे
धोखेबाज़ी वाला कारोबार ये
खोखेबाज़ी जीता क्यूँ ये प्यार है

ख़्वाबफरोशी उलझे सितारे
हाथों की ये लक़ीरें जुदा दो किनारे
खानाबदोशी राह लापता रे
जिसका हो ना सका मैं उसके हवाले

बातें थी अनकही
केहनी थी ना कही
क्या थी मैं ग़लत या सही
तेरा मेरा क्या वास्ता
दोराह है ये रास्ता
जब भी आए तू सामने
क्यूँ बने फिर वही दास्तान


लगी तुझमें मुझमें होड़ है कोई
कोई थामे छोड़ दे कोई
जाने क्यूँ हम ऐसे मोड़ पे मिले
सिर्फ़ ढूंढे शिक़वे गिले

सीनाज़ोरी वाला इक़रार है
की ना चोरी हाए इज़हार है
इज़हार है इज़हार है इज़हार…
इज़हार है इज़हार है इज़हार…

ख़्वाबफरोशी आग लगाए
रुआं रुआं जैसे धुआँ धुआँ जाए
खानाबदोशी खून बढ़ाए
काँटे काँटे चुभते रातें रातें जाए
झूठी मूठी कसमें आधे आधे वादे
टूटी फूटी रस्में बेतुके इरादे

ख़्वाबफरोशी आग लगाए
रुआं रुआं जैसे धुआँ धुआँ जाए

ख़्वाबफरोशी उलझे सितारे
हाथों की ये लक़ीरें जुदा दो किनारे
खानाबदोशी राह लापता रे
जिसका हो ना सका मैं उसके हवाले.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top