छोड़ दे सारी दुनिया Chhod De Saari Duniya Lyrics

छोड़ दे सारी दुनिया Chhod De Saari Duniya Lyrics Lyrics

“Chhod De Saari Duniya” Song Details:

Movie: Saraswatichandra
Singer(s): Lata Mangeshkar
Lyricist(s): Indeevar
Composer(s): Anandji Virji Shah, Kalyanji Virji Shah
Music Director(s): Anandji Virji Shah, Kalyanji Virji Shah
Genre(s): Sad
Director(s): Govind Saraiya
Music Label: © Saregama
Starring: Nutan, Manish

छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी जरूरी कई काम हैं
प्यार सब कुछ नहीं ज़िन्दगी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

तन से तन का मिलन हो न पाया तो क्या
मन से मन का मिलन कोई कम तो नहीं
मन से मन का मिलन कोई कम तो नहीं
खुश्बू आती रहे दूर ही से सही
सामने हो चमन कोई कम तो नहीं
सामने हो चमन कोई कम तो नहीं
चाँद मिलता नहीं सबको संसार में
चाँद मिलता नहीं सबको संसार में
है दीया ही बहुत रौशनी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए

कितनी हसरत से तकती हैं कलियाँ तुम्हें
क्यूँ बहारों को फिर से बुलाते नहीं
क्यूँ बहारों को फिर से बुलाते नहीं
एक दुनिया उजाड़ ही गयी है तो क्या
दूसरा तुम जहां क्यों बसाते नहीं
दूसरा तुम जहां क्यों बसाते नहीं
दिल न चाहे भी तो साथ संसार के
दिल न चाहे भी तो साथ संसार के
चलना पड़ता है सब की ख़ुशी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए
ये मुनासिब नहीं आदमी के लिए
प्यार से भी जरूरी कई काम हैं
प्यार सब कुछ नहीं ज़िन्दगी के लिए
छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top