नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ Nazuk Hoon Albeli Hoon Lyrics

नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ Nazuk Hoon Albeli Hoon Lyrics Lyrics

“Nazuk Hoon Albeli Hoon” Song Details:

Movie: Sunehre Kadam
Singer(s): Asha Bhosle
Lyricist(s): Anand Bakshi
Composer(s): Bulo C. Rani, Mohinder Singh Sarna
Music Director(s): Bulo C. Rani, Mohinder Singh Sarna
Genre(s): Playful
Director(s): Satish Nigam
Music Label: © Saregama
Starring: Shashikala, Rehman, Agha, Sabita Chatterjee

हम्म हम हम्म
हम हम्म हम्म हम्म
रु रु रु रा रा रा
आ हा हा हा हा हा

नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
तूफानों से खेली हूँ
जान सका न
जिसे ज़माना
जी में वही पहेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
आ हा आ हा

मेरे दिल में क्या है
ये दुनिया न जान सकी
मेरे नैनों के जादू को
न पहचान सकी
न पहचान सकी
भेद छुपे हैं
मुझ में लाखों
में इक नार अकेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
तूफानों से खेली हूँ
आ हा आ हा

दूर से कोई देखे तो
मैं चंचल धारा हूँ
छेड़े कोई मुझको तो मैं
इक अंगारा हूँ
रंग बदलती रहती हूँ मैं
पल पल नयी नवेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
तूफानों से खेली हूँ
आ हा आ हा


लैला शीरीं हीर बनी तो
मैंने प्यार किया
बन के झाँसी की महारानी
मैंने वार किया
मैंने वार किया
मैं ही तो हूँ आग का शोला
मैं ही फूल चमेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
तूफानों से खेली हूँ
जान सका न
जिसे ज़माना
जी में वही पहेली हूँ
नाज़ुक हूँ अलबेली हूँ
आ हा आ हा.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top