फिर तेरी कहानी याद आई Phir Teri Kahani Yaad Aayee Lyrics

फिर तेरी कहानी याद आई Phir Teri Kahani Yaad Aayee Lyrics Lyrics

“Phir Teri Kahani Yaad Aayee” Song Details:

Movie: Dil Diya Dard Liya
Singer(s): Lata Mangeshkar
Lyricist(s): Shakeel Badayuni
Composer(s): Naushad Ali
Music Director(s): Naushad Ali
Genre(s): Sad
Director(s): Abdul Rashid Kardar, Dilip Kumar
Music Label: © Saregama
Starring: Dilip Kumar, Waheeda Rehman, Pran
Release on: 16th July, 1966

लिरिक्सबोगी.कॉम

फिर तेरी कहानी याद आई
फिर तेरा फ़साना याद आया
फिर आज हमारी आँखों को
फिर आज हमारी आँखों को
एक ख़्वाब पुराना याद आया
फिर तेरी कहानी याद आई

जलते हैं चिरागों की सूरत
हर शाम तेरी हम यादों में
जब सुबह को शबनम रोती है
खो जाते हैं हम फ़रियादों में
खो जाते हैं हम फ़रियादों में
जब दिल ने कोई आवाज़ सुनी
जब दिल ने कोई आवाज़ सुनी
तेरा ही तराना याद आया
फिर तेरी कहानी याद आई

शायद कभी मिलना हो जाए
बैठें हैं इसी अरमान में हम
तूने तो किनारे पा ही लिये
उलझे हैं मगर तूफ़ान में हम
ऐ जान-ए-वफ़ा फिर आज हमें
ऐ जान-ए-वफ़ा फिर आज हमें,
पिछला वो ज़माना याद आया
फिर तेरी कहानी याद आई
फिर तेरा फ़साना याद आया

फिर तेरी कहानी याद आई
फिर तेरा फ़साना याद आया
फिर आज हमारी आँखों को
फिर आज हमारी आँखों को
एक ख़्वाब पुराना याद आया
फिर तेरी कहानी याद आई.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top