“Bacha Le Ae Maula” Song Details:
| Movie: | Aadmi Aur Insaan |
| Singer(s): | Mohammed Rafi |
| Lyricist(s): | Sahir Ludhianvi |
| Composer(s): | Ravi Shankar Sharma (Ravi) |
| Music Director(s): | Ravi Shankar Sharma (Ravi) |
| Genre(s): | Happy (Feel Good) |
| Director(s): | Yash Chopra |
| Music Label: | © Saregama |
| Starring: | Dharmendra, Saira Banu, Feroze Khan |
| Release on: | 8th August, 1969 |
बिना सिफारिश मिली नौकरी
बिन रिश्वत हो काम
अरे इसी को अन्होनी कहते हैं
इसी का कलजुग नाम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
रिश्वत पर चलते थे चक्कर
छोटे हों या मोठे
बंद हुयी ये रस्म तो
धन्धे हो जायेंगे खोटे रे
धन्धे हो जायेंगे खोते
घर घर में मातम होगा
दफ्तर दफ्तर कोहराम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
यही चला गर ढँग तो यारों
होंगे बुरे नतीजे
भूखे मरेंगे नेताओं के
बेटे और भतीजे
मरेंगे बेटे और भतीजे
जितनी इज़्ज़त बनी थी अब तक
सब होगी नीलाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
रिश्वत से मुंह बंद थे सबके
अब फूटेंगे भांडे
अरे पता चलेगा किसके
किसके मिले हुए थे डांडे
कौन सा ठेका लेकर किसने
कितना माल बनाया
कितनी उजरत दी लोगों को
कितना दिल दखलाया
कौन सी फाइल किस दफ्तर से
कैसे हो गयी चोरी
किसने कितनी गद्दारी की
कितनी भरी तिजोरी
किस मिल मालिक के पैसे ने
कितने वोट कमाये
अरे कुर्सी मिली तो
देश भगत ने कितने नोट कमाएं
रिश्वत से ही छुपे हुए
थे सब काले करतूत
नंगे होकर सामने आएंगे
अब सभी सबूत
दुनिया भर के मुल्कों में
होगा भारत बदनाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम
वतन का क्या होगा अंजाम
बचा ले ऐ मौला ऐ राम.


