मेरे लखन दुलारें बोल कछु बोल Mere Lakhan Dulare Bol Kachhu Bol Lyrics

मेरे लखन दुलारें बोल कछु बोल Mere Lakhan Dulare Bol Kachhu Bol Lyrics Lyrics

“Mere Lakhan Dulare Bol Kachhu Bol” Song Details:

TV Show: Ramayan
Singer(s): Mohammed Aziz, Ravindra Jain
Lyricist(s): Ravindra Jain
Music Director(s): Ravindra Jain
Genre(s): Religious
Director(s): Ramanand Sagar
Starring: Arun Govil, Deepika Chikhalia, Sunil Lahri, Sanjay Jog, Arvind Trivedi, Dara Singh, Vijay Arora, Sameer Rajda, Mulraj Rajda, Lalita Pawar
Release on: 25th January, 1987

मेरे लखन दुलारे बोल कछु बोल
मत भैया को रुला रे बोल कछु बोल
भैया भैया केह के भैया भैया केह के
रस प्राणों में घोल
मेरे लखन दुलारें बोल कछु बोल

इस धरती पर और ना होगा
मुझ जैसा हतभागा
मेरे रहते बाण शक्ति का
तेरे तन में लागा
जा नहीं सकता तोड़ के ऐसे
मुझसे नेह का धागा
मैं भी अपने प्राण तजूँगा
आज जो तू नहीं जागा
अंखियो के तारे अंखियो के तारे
लल्ला अंखिया तू खोल
मेरे लखन दुलारें बोल कछु बोल
मत भैया को रुला रे बोल कछु बोल

बीती जाए रेन पवनसुत
क्यों अब तक नहीं आए
बुझता जाए आस का दीपक
मनवा धीर गंवाए
सूर्य निकलकर सूर्य वंश का
सूर्य डुबो ना जाए
बिना बुलाये बोलने वाला
बोले नहीं बुलाये
चुप चुप रहके चुप चुप रहके
मेरा धीरज ना तोल
मेरे लखन दुलारें बोल कछु बोल
मत भैया को रुला रे बोल कछु बोल

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top