यही रात अंतिम यही रात भारी Yehi Raat Antim Yehi Raat Bhaari Lyrics

यही रात अंतिम यही रात भारी Yehi Raat Antim Yehi Raat Bhaari Lyrics Lyrics

“Yehi Raat Antim Yehi Raat Bhaari” Song Details:

TV Show: Ramayan
Singer(s): Chandrani Mukherjee, Ravindra Sathe, Arun Dangle
Lyricist(s): Ravindra Jain
Music Director(s): Ravindra Jain
Genre(s): Religious
Director(s): Ramanand Sagar
Starring: Arun Govil, Deepika Chikhalia, Sunil Lahri, Sanjay Jog, Arvind Trivedi, Dara Singh, Vijay Arora, Sameer Rajda, Mulraj Rajda, Lalita Pawar
Release on: 25th January, 1987

यही रात अंतिम यही रात भारी
बस एक रात की अब कहानी है सारी
यही रात अंतिम यही रात भारी

नहीं बन्धु बांधव न कोई सहायक
अकेला है लंका में लंका का नायक
सभी रत्न बहुमूल्य रण में गंवाए
लगे घाव ऐसे के भर भी न पाए

दशानन इसी सोच में जागता है
के जो हो रहा उसका परिणाम क्या है
ये बाज़ी अभी तक न जीती ना हारी
यही रात अंतिम यही रात भारी
यही रात अंतिम यही रात भारी

हो भगवान मानव तो समझेगा इतना
के मानव के जीवन में संघर्ष कितना
विजय अंततः धर्म वीरों की होती
पर इतना सहज भी नहीं है ये मोती


बहुत हो चुकि युद्ध में व्यर्थ हानि
पहुँच जाये परिणाम तक अब कहानी
वचन पूर्ण हो देवता हों सुखारी
यही रात अंतिम यही रात भारी
यही रात अंतिम यही रात भारी

समर में सदा एक ही पक्ष जीता
जयी होगी मंदोदरी या कि सीता
किसी मांग से उसकी लाली मिटेगी
कोई एक ही कल सुहागन रहेगी

भला धर्मं से पाप कब तक लड़ेगा
या झुकना पड़ेगा या मिटना पड़ेगा
विचारों में मंदोदरी है बेचारी
यही रात अंतिम यही रात भारी
यही रात अंतिम यही रात भारी

ये एक रात मानो युगों से बड़ी है
ये सीता के धीरज कि अंतिम कड़ी है
प्रतीक्षा का विष और कितना पिएगी
बिना प्राण के देह कैसे जियेगी

कहे राम रोम अब तो राम आ भी जाओ
दिखाओ दरस अब न इतना रुलाओ
के रो रो के मर जाए सीता तुम्हारी
यही रात अंतिम यही रात भारी

यही रात अंतिम यही रात भारी
बस एक रात की अब कहानी है सारी
यही रात अंतिम यही रात भारी
यही रात अंतिम यही रात भारी.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top