“Vyanjan” Song Details:
| Label: | Kalamkaar |
| Singer(s): | Kr$na |
| Lyricist(s): | Kr$na |
| Music Director(s): | Kr$na |
| Genre(s): | Hip Hop |
| Music Label: | © Kalamkaar |
| Starring: | Kr$na |
क – काले करतूत करते कमीने कमाने को
कालेधन के कारण, कंगाल किया, कितने किसानो को
कहो कसूर किसका, कत्ले आम के काबिल कौन?
कृष्ण का कलम क़ातिल, कितने कागजों को काटें कौन
ख – खूनी खेल खेले खलनायक, खिलाड़ी खास
खोजे खाद में खज़ाना, खतरनाक खयालात
खोकली खातिरदारी, खून खराबा, खूब खतरे
खूबसूरत खामोशी या खलबली की खबरे?
ग – गलतिया गंभीर, गमगीन गाना गाएँगे
गली गली गरिबी, गद्दार गड़ी गवाइनेंगे
गुस्सा, गाली गलोच, गुनेगारो को गिराएँगे
गाँव में गतिरोध, गुण की गोलीया गिनाएंगे
घ – घड़ी घड़ी घुसतेह घुस्पेठी, घमंड घटाएँ
घटी घुमसान घटना, घर पे घरवाले घभराए
घटिया घूसख़ोरी घपलो पह घुरसवार
घर के घनिष्ठ है घेरै में घरीयाल
च – चोर चाहे चंदा, चोरी चुपके चले चाल
चौकन्ने चोकीदार ने चिपकाए चाटें चार
क्या चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को
चाँदी के चमच से
चटनी चटा के किया है चमत्कार?
छ – छुपके छुपके चोरी चोरी छके छुराते
छोटी छोटी चटपटाहट सुनके छत पे छुप जाते
छोटे छात्र करे छेरखानी, तो छत से पड़ी छरी
छोकरा छुरी छिने, छुपके देखे चोर की छवि
ज – जनाब लाजवाब, जबसे जिये है जनम
जय जवान, जिनके जीवनदान से जीते जंग
जानवर जिनकी जाती जंगली, जाली जिनकी जात
झ – झेले जो झमेला, झूट झूकी जिसकी झांक
ट – टल्ली टेहले टोली, टकरते टूटी टांग
टी टाँगे टेड़ी टोपी, टकला था 2पेक
ठ – ठुल्लेह ठेत, ठग्गी ठेकेदार को ठेहराता
ड – डाकू डाले डाका, डेलि दाँत के डरता
डामाडोल, ड्रामा, डरपोक डरके डगमगाता
ढ – ढकन ढीला, ढंग से ना ढाके, तो बिन ढकेले ढलजाता
त – तकलीफ़े तुझे तरपाती, तम्मना तेरी तोरी
तक़दीर के ताले तोडो, तबीयत तगड़ी तेरी तोभी
तभी तो तपते तलवे, तुभी से ही तनहाई
तानाशाई में मचाई, तमंचे से तबाही
थ – थोरा थोरा थुलथुला, थक के थैला थमाता
थाने में ठप्पड परे तो थोरा थरथराता
द – देवता दरबान दुनिया के खोले दरवाजे
दिल्ली वाले दबंग, दगाबाज़ों को दफनाते
ध – धरना धर्मशाला में, धुएंदार धमाका
धांधली धुण्ड्ले धंधे में, धराधर धूम धड़ाका
न – निराशा नागरिक नालायक नेता से नाराज
नाइंसाफ़ी का नाश, नवाब निशानेबाज
प – पीने पे पाबंधी पटना में पकड़े तो पंगा
पाजी पहने पगड़ी, पंजाब में पड़े पंजा
पाकिस्तान के पड़ोसी परेशान, तोभी
पिस्तौल पकड़े पठान, परिणाम, पार पहुंची
फ – फ़सा फकीर, फैलाके फसाद, फिरभि फरार
फिलहाल, फ़ौजियों ने करे फटेहाल
ब – बंगाल में बवाल, बचे बाल बाल
बुरेहाल बार, बेमिसाल बाढ
बरकरार भार
भ – भरे भ्रस्टाचार के भागीदार
भगोडो की भरमार, भारी भरकम भेडचाल
म – मन में मजबूती, मजबूरी में मजदूरी
मेरा मंत्री मन से मूडी
मगर मंत्री बनके मंत्रीपद में माला माल
य – यारा, याद, योट मेरा यातायात यशोधन
र – रातो रात, रचता रास
रणभूमि से रवाना राजपूताना राजा भागा
राजस्थान के रेगिस्तान में रेत, इंसान हो जाते राख़
ल – लूट के लेकर लकरी लाया, लालची लकरहार
लड़की लाजवाब, लाखों लड़ती लगातार
व – वर्दी वाले वीर, वो वतन की वफादारी
वैसे वर्तमान में वर्णभेद, विनाशकारी
विलंभ करे विपक्षी, वो वरिष्ठ वकील
श – शैतान शाना शिकारी, शक्ल से शरीफ
ष – षट्कोण, षडियंत्र
स – सपने संजीव
संगठन के साथी सीखे, सुरीला संगीत
ह – हर हफ्ते होते हत्याकांड, हजारों हारे हौसले
हडताल हमारा हक़, हमारा हमराही हिप हॉप है
क्ष – क्षत्रिय
त्र – त्रिशूल
ज्ञ – ज्ञानी
और समाप्त हुयी हमारी कहानी.


