सवेरे का सूरज Savere Ka Suraj Lyrics

सवेरे का सूरज Savere Ka Suraj Lyrics Lyrics

“Savere Ka Suraj” Song Details:

Movie: Ek Bar Mooskura Do
Singer(s): Kishore Kumar
Lyricist(s): Indeevar
Composer(s): O. P. Nayyar
Music Director(s): O. P. Nayyar
Genre(s): Sad
Director(s): Ram Mukherjee
Music Label: © Polydor
Starring: Shobhna Samarth, Joy Mukherjee, Tanuja, Deb Mukherjee
Release on: 4th August, 1972

सवेरे का सूरज तुम्हारे लिये है
ये बुझते दिये को ना तुम याद करना
हुए एक बीती हुई बात हम तो
हुए एक बीती हुई बात हम तो
कोई आँसू हम पर ना बरबाद करना
सवेरे का सूरज तुम्हारे लिये है

तुम्हारे लिये हम, तुम्हारे दिये हम
लगन की अगन में अभी तक जले हैं
हमारी कमी तुम को महसूस क्यों हो
हमारी कमी तुम को महसूस क्यों हो
सुहानी सुबह हम तुम्हें दे चले हैं

जो हर दम तुम्हारी खुशी चाहते हैं
जो हर दम तुम्हारी खुशी चाहते हैं
उदास होके उनको ना नाशाद करना
सवेरे का सूरज तुम्हारे लिये है

सभी वक़्त के आगे झुकते रहे हैं
किसी के लिये वक़्त झुकता नहीं है
बड़ी तेज़ रफ्तार है ज़िंदगी की
बड़ी तेज़ रफ्तार है ज़िंदगी की
किसी के लिए कोई रुकता नहीं है


चमन से जो एक फूल बिछड़ा तो क्या है
चमन से जो एक फूल बिछड़ा तो क्या है
नये गुल से गुलशन को आबाद करना
सवेरे का सूरज तुम्हारे लिये है

लिरिक्सबोगी.कॉम

चराग अपनी धरती का बुझता है जब भी
चराग अपनी धरती का बुझता है जब भी
सितारे तो अंबर के रोते नही हैं
कोई नाव तूफान में जब डूबती है
किनारे तो सागर के रोते नही हैं
किनारे तो सागर के रोते नही हैं

हैं हम डोलती नाव डूबे तो क्या है
हैं हम डोलती नाव डूबे तो क्या है
किनारे हो तुम, तुम ना फरियाद करना
सवेरे का सूरज तुम्हारे लिये है
तुम्हारे लिये हम, तुम्हारे दिये हम
तुम्हारे लिये हम, तुम्हारे दिये हम
तुम्हारे लिये हम.

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Pinterest
Reddit
Telegram
Email
Threads
VK
Scroll to Top