“Haanikaarak Bapu” Song Details:
| Movie: | Dangal |
| Singer(s): | Sartaz Khan Barna, Sarwar Khan |
| Lyricist(s): | Amitabh Bhattacharya |
| Music Director(s): | Pritam Chakraborty |
| Genre(s): | Happy (Feel Good), Kids |
| Director(s): | Nitesh Tiwari |
| Music Label: | © Zee Music Company |
| Starring: | Aamir Khan, Sakshi Tanwar, Fatima Sana Shaikh, Sanya Malhotra |
| Release on: | 23rd December, 2016 |
औरों पे करम बच्चों पे सितम
रे बापू मेरे ये ज़ुल्म ना कर
औरों पे करम बच्चों पे सितम
रे बापू मेरे ये ज़ुल्म ना कर
ये ज़ुल्म ना कर
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…
बापू सेहत के लिए
बापू सेहत के लिए
तू तो हानिकारक है
बापू सेहत के लिए
तू तो हानिकारक है
हम पे थोड़ी दया तो करो
हम नन्हे बालक है
हम पे थोड़ी दया तो करो
हम नन्हे बालक है
डिसिप्लिन इतना
रे डिसिप्लिन इतना
ख़ुदकुशी के लायक है
बापू सेहत के लिए
तू तो हानिकारक है
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
तन्ने बोला पिकनिक शिक्निक जाणा है मना
यो तो टोर्चर है घणा
रे यो तो टोर्चर है घणा
रे बापू
रे बच्चो से ई बोले
के ना करना बचपणा
यो तो टोर्चर है घणा
रे यो तो टोर्चर है घणा
रे बापू
टॉफ़ी चूरन खेल खिलोने
कुलचे नान पराठा
केह गए हैं टाटा
जबसे बापू तूने डाटा
जिस उम्र में शोभा देते
मस्ती सैर सपाटा
उस उम्र को नाप रहा है
क्यूँ घडी का कांटा
अपनी किस्मत की गाडी की
खस्ता हालत है
अपनी किस्मत की गाडी की
खस्ता हालत है
ओ रे म्हारे बापू
ओ आ गयो रे बापू
ओ हमारे बापू
इस घडी के वाहन चालक हैं
बापू सेहत के लिए
हाँ तू तो हानिकारक है
तन्ने बोला खट्टा तीखा खाणा है मना
यो तो टोर्चर है घणा
रे यो तो टोर्चर है घणा
रे मिटटी की गुडिया से बोले
चल बॉडी बना
यो तो टोर्चर है घणा
रे यो तो टोर्चर है घणा
हेय…रे बापू
हम्म..तेल लेने गया रे बचपन
झड गयी रे फुलवारी
कर रहे हैं जाने कैसी
जंग की तैयारी
सोते जगते छूट रही है
आंसू की पिचकारी
फिर भी खुश ना हुआ मोगेम्बो
हम तेरे बलिहारी
तेरी नज़रों में क्या हम
इतने नालायक हैं
तेरी नज़रों में क्या हम
इतने नालायक हैं
रे तुझसे बेहतर तो
मन्ने छोड़ दो रे बापू
रे तुझसे बेहतर अपनी
हिंदी फिल्मो के खलनायक हैं
बापू सेहत के लिए
तू तो हानिकारक है
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू
डिंग डोंग डिंग डोंग…रे बापू.


