“Hai Hai Yeh Majburi” Song Details:
| Movie: | Roti Kapada Aur Makaan |
| Singer(s): | Lata Mangeshkar |
| Lyricist(s): | Verma Malik |
| Composer(s): | Laxmikant Shantaram Kudalkar (Laxmikant Pyarelal), Pyarelal Ramprasad Sharma (Laxmikant Pyarelal) |
| Music Director(s): | Laxmikant Shantaram Kudalkar (Laxmikant Pyarelal), Pyarelal Ramprasad Sharma (Laxmikant Pyarelal) |
| Genre(s): | Romantic |
| Director(s): | Manoj Kumar |
| Music Label: | © Saregama |
| Starring: | Manoj Kumar, Shashi Kapoor, Zeenat Aman, Moushumi Chatterjee, Aruna Irani, Amitabh Bachchan |
| Release on: | 18th October, 1974 |
अरे हाय हाय ये मज़बूरी, ये मौसम और ये दूरी
अरे हाय हाय हाय ये मज़बूरी, ये मौसम और ये दूरी
मुझे पल पल है तड़पाये
तेरी दो टकिया दी नौकरी में, मेरा लाखों का सावन जाये
हाय हाय ये मज़बूरी, ये मौसम और ये दूरी
आ..आ..ओ..
कितने सावन बीत गये
कितने सावन बीत गये, बैठी हूँ आस लगाये
जिस सावन में मिले सज़नवा, वो सावन कब आये…कब आये
मधुर मिलन का ये सावन हाथों से निकला जाये
तेरी दो टकिया दी नौकरी में, मेरे लाखों का सावन जाये
हाय हाय ये मज़बूरी
ये मौसम और ये दूरी
प्रेम का ऐसा बंधन है
प्रेम का ऐसा बंधन है…जो बन्धके फ़िर ना टूटे
अरे नौकरी का है क्या भरोसा,आज़ मिले कल छूटे…कल छूटे
अम्बर पे है रचा स्वयंवर,फ़िर भी तू घबराये
तेरी दो टकिया दी नौकरी में,मेरा लाखों का सावन जाये
डिंग डंग, डिंग डंग, डिंग डंग डांग
डिंग डंग, डिंग डंग, डिंग डंग डांग
मुझे पल पल है तड़पाये
तेरी दो टकिया दी नौकरी में,मेरा लाखों का सावन जाये
हाय हाय ये मज़बूरी
ये मौसम और ये दूरी.


